11 अगस्त 1942: बिहार के जब सात नौजवान पुलिस की गोलियाें से हो गए थे शहीद, पढ़िए उनकी पराक्रम की कहानी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Aug 2024 11:23 AM

विज्ञापन

शहीद नौजवानों का स्मारक

August Kranti: 1942 की अगस्त क्रांति भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेगी. महान क्रांति के दिनों में पटना ने दृढ़ संकल्प, आदम्य साहस व शौर्य का परिचय दिया था. जिसमे सात नौजवानों को अपनी प्राण की आहुति देनी पड़ी थी.

विज्ञापन

August Kranti: 1942 की अगस्त क्रांति भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेगी. महान क्रांति के दिनों में पटना ने दृढ़ संकल्प, आदम्य साहस व शौर्य का परिचय दिया था. बिहार विधानसभा के पूर्वी द्वार पर 11 अगस्त 1942 को हजारों लोग, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र भी शामिल थे, पटना सचिवालय भवन पर राष्ट्रीय झंडा फहराने के दृढ़ संकल्प के साथ एक विशाल जुलूस लेकर चले.

पुलिस ने गोलियां चलाई, जिसमें सात नौजवान शहीद हो गए. इन सातों नौजवानों ने पुलिस की अन्यायपूर्ण गोलियों का सामना करते हुए प्राणों की आहुति देकर एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया. पटना सचिवालय का अहाता जहां से शुरू होता है, वहां शहीदों का एक स्मारक बना हुआ है.

सेना के जवान भीड़ को खदेड़ रहे थे लेकिन भीड़ बढ़ती जा रही थी

शहादत का यह ऐतिहासिक दिन आज भी इतिहास के पन्नों में अमिट है. अंग्रेजों को हिंदुस्तानी सिपाहियों पर भरोसा कम था. इसलिए पटना शहर में गोरखा टुकड़ी तैनात की गई थी. सचिवालय की ओर जुलूस नहीं बढ़ पाए. इसके लिए पुलिस का विशेष बंदोबस्त किया गया था. दिन के साढ़े बारह बजे सेना के जवान व पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया. लेकिन भीड़ के जोश में कोई कमी नहीं आई. हार्डिंग पार्क होते हुए लाखों लोग सचिवालय की ओर आने लगे.

ये भी पढ़ें: टेलीग्राम व व्हाट्सएप चैनलों से सिपाही अभ्यर्थियों को जोड़ रहे माफिया, बिहार पुलिस ने 15 टेलीग्राम व तीन व्हाट्सएप चैनल को किया चिन्हित…

उमाकांत के मुंह से निकला अंतिम वाक्य था- भारत माता की जय

विधानसभा के फाटक के सामने कलेक्टर डब्ल्यूजी आर्चर गोरखा फौज के साथ तैनात था. जो लोग आगे बढ़ रहे थे वे गिरफ्तार कर लिए जाते थे. उमाकांत को गोली लगी, तो झंडा जगतपति ने थाम लिया दिन के 2:15 बजे सचिवालय के पूर्वी फाटक पर युवक तिरंगा फहराने में सफल हो गए.

वह झंडा गोरखा फौज के जवानों ने तुरंत उतार दिया. लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ता ही गया. करीब ढाई घंटे तक सचिवालय परिसर में घुसने के लिए संघर्ष चलता रहा. इस बीच युवकों की टोली फौज के घेरे को तोड़ ललकारते हुए भीतर घुस पड़ी. फौज के जवानों ने 13-14 राउंड गोलियां चलाई. उमाकांत सिंह नामक युवक हाथ में झंडा लिए सबसे आगे थे, इसलिए उन्हें ही गोली लगी और वे धराशायी हो गये. उनके मुंह से निकला अंतिम वाक्य था- भारत माता की जय.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे बिहार के ये छः शिक्षक, पांच सितंबर को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित…

गोली लगने से एक के बाद एक धराशायी होते जा रहे थे नौजवान

उमाकांत के धराशायी होने के बाद भी भीड़ सचिवालय के भीतर घुसने लगी. सचिवालय के अहाते में जगतपति कुमार, जो अब झंडा लिए जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे, उन्हें और उनके साथियों को प्रवेश करने से रोका गया. वे डटे रहे. उसी समय जिला मजिस्ट्रेट आर्चर ने पुलिस के घेरे में प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने दिया, ताकि जब वे तंग जगह में आ जाएंगे तो आगे पीछे नहीं जा सकेंगे.

जगतपति सबसे आगे थे व प्राणों की परवाह किए बिना बढ़ते गए. वन्दे मातरम के नारों से आकाश गूंज उठा.झंडा ले बढ़ते हुए एक के बाद दूसरे साथी गोली लगने से गिरते जा रहे थे. रामानंद सिंह, सतीश प्रसाद झा, देवीपद चौधरी, राजेंद्र सिंह और रामगोविंद सिंह भी पुलिस की गोली से शहीद हो गए.

शहीद नौजवानों के नाम पर सड़क का नाम रखा गया ’42 क्रांति मार्ग’

सात नौजवान शहीद हो गये. सातों शहीदों की याद और सम्मान में उस सड़क का नाम 42 क्रांति मार्ग रखा गया. ये 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय विस भवन पर भारतीय तिरंगा फहराने के प्रयास में मारे गए. इन शहीदों को याद रखने के लिए बिहार के पहले राज्यपाल जयरामदास दौलतराम ने 15 अगस्त 1947 को स्मारक की नींव रखी थी. मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सात विद्यार्थियों की कांस्य की प्रतिमा का निर्माण किया.

 ‘वायनाड आपदा सामान्य नहीं’, PM Modi ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन