दो कमरे में पढ़ते हैं 167 बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 12:37 AM
कुर्था (अरवल) : राज्य सरकार शिक्षा में गुणातमक सुधार को लेकर आये दिन कई योजनाओं में लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है. परंतु हालत यह है कुर्था प्रखंड के मखदुमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में महज दो कमरे में ही 167 बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं. जबकि शिक्षकों की संख्या भी सरकारी निर्देशों […]
कुर्था (अरवल) : राज्य सरकार शिक्षा में गुणातमक सुधार को लेकर आये दिन कई योजनाओं में लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है. परंतु हालत यह है कुर्था प्रखंड के मखदुमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में महज दो कमरे में ही 167 बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं. जबकि शिक्षकों की संख्या भी सरकारी निर्देशों के बावजूद कम हैं. केवल तीन शिक्षकों के सहारे इन बच्चों का भविष्य निर्भर है. ऐसे में बच्चों की संख्या ज्यादा रहने से विद्यालय से सटे देवी मंदिर परिसर में बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है.
वहीं उक्त मंदिर परिसर के समीप ही मध्याह्न भोजन भी खिलाया जाता है. इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है. इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नसीम अख्तर ने बताया कि जमीन के अभाव भवन निर्माण नहीं हो रहा है. इससे बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत हो रही है. मैं प्रयास कर रहा हूँ कि भवन जल्द बने और साथ ही तीन शिक्षक और भेजे जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










