प्रखंड कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों ने दिया धरना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 6:29 AM

विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर मुखिया बनने का लगा रहे थे आरोप पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सीओ से मिल कर की कार्रवाई की मांग हुलासगंज : प्रखंड क्षेत्र के बौरी पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया योगेंद्र कुमार पर पंचायत चुनाव में कथित फरजीवाड़े को लेकर पंचायत के दर्जनों लोगों ने प्रखंड कार्यालय गेट के समक्ष […]

विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर मुखिया बनने का लगा रहे थे आरोप

पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सीओ से मिल कर की कार्रवाई की मांग
हुलासगंज : प्रखंड क्षेत्र के बौरी पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया योगेंद्र कुमार पर पंचायत चुनाव में कथित फरजीवाड़े को लेकर पंचायत के दर्जनों लोगों ने प्रखंड कार्यालय गेट के समक्ष धरना दिया.
धरना में शामिल लोग उन पर फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगा रहे थे. धरने की अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र दास ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग
प्रशासन से की.
धरना के माध्यम से पंचायत चुनाव 2016 में फरजी तरीके से बने मुखिया के सर्टिफिकेट को रद्द करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी. धरना के बाद वीरेंद्र दास सहित पांच लोगों ने सीओ शुभेंद्र कुमार झा से मिलकर ज्ञापन सौंपा तथा मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर कार्रवाई की मांग की. धरना में पंचायत के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन