ePaper

अपहरण का मामला निकला प्रेम-प्रसंग

Updated at : 01 Jul 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण का मामला निकला प्रेम-प्रसंग

मोदनगंज : ओकरी ओपी क्षेत्र के घोवड़ी गांव की निवासी एक लड़की का अपहरण किये जाने का आरोप प्रेम प्रसंग का निकला. इस मामले का खुलासा हुआ प्रेमी युगल को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद. प्राप्त जानकारी के अनुसार धोवड़ी गांव के निवासी एक व्यक्ति ने ओकरी ओपी में बुधवार को […]

विज्ञापन

मोदनगंज : ओकरी ओपी क्षेत्र के घोवड़ी गांव की निवासी एक लड़की का अपहरण किये जाने का आरोप प्रेम प्रसंग का निकला. इस मामले का खुलासा हुआ प्रेमी युगल को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद. प्राप्त जानकारी के अनुसार धोवड़ी गांव के निवासी एक व्यक्ति ने ओकरी ओपी में बुधवार को अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था

जिसमें आरोप लगाया गया था कि अनन्तपुर गांव के निवासी दीपनारायण कुमार उर्फ विट्टु नामक युवक ने उनकी बेटी का अपहरण किया है. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में ओकरी ओपी की पुलिस ने गुरुवार को उन्हें अनंतपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. पुलिस के अनुसार लड़की द्वारा स्वेच्छा से शादी करने की बात ओकरी ओपी में बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन