जीविका समूह से जुड़े लोगों को चूजा उपलब्ध कराये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 6:06 AM
अरवल ग्रामीण : सदर प्रखंड के कई गांवो में जीविका परियोजना के तहत जीविका समूह से जुड़ी एक सौ दीदियों को मुर्गी का चूजा वितरित किया गया. इसके तहत भदासी में 3, फेकु विगहा में 17, डगरा आहर में 14, बृंदावन में 11, मखदुमाबाद में 16, निसरपुर सरवर में 19, सुखी विगहा में 5 , […]
अरवल ग्रामीण : सदर प्रखंड के कई गांवो में जीविका परियोजना के तहत जीविका समूह से जुड़ी एक सौ दीदियों को मुर्गी का चूजा वितरित किया गया. इसके तहत भदासी में 3, फेकु विगहा में 17, डगरा आहर में 14, बृंदावन में 11, मखदुमाबाद में 16, निसरपुर सरवर में 19, सुखी विगहा में 5
, एवं खोखड़ी गांव में 15 दिदियों को चूजा उपलब्ध कराये गये. इस अवसर पर एलएचएस उपेन्द्र चौधरी एवं क्षेत्रीय समन्वयक शिव बहादुर ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका समूह से जुड़े 100 दीदियों को रोजगार खड़ा करने के लिए उन्नत किस्म की मुर्गी के चूजा उपलब्ध कराये गये. ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें. समूह से जुड़ी दीदियो को चूजे के पालन पोषण एवं उसके रख रखाव व रोग से निदान के लिए कई तरह के उपाय भी बताये गये. इस अवसर पर जीविका के कई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










