प्रेमी युगल की थानाध्यक्ष ने करायी शादी
Updated at : 03 Jun 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : कुर्था थाना पहुंचे प्रेमी युगल से पूछताछ में आपसी राजमंदी से प्रेम विवाह करने की बात स्वीकारी पर थानाध्यक्ष ने दोनों की शादी कुर्था सूर्य मंदिर में करायी. भोजपुर जिले के संदेश थाना अंतर्गत ग्राम सरैया निवासी दिनेश विगत कई वर्षों से अपने ननिहाल कुर्था थाने के डकरा गांव में रहता था. […]
विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : कुर्था थाना पहुंचे प्रेमी युगल से पूछताछ में आपसी राजमंदी से प्रेम विवाह करने की बात स्वीकारी पर थानाध्यक्ष ने दोनों की शादी कुर्था सूर्य मंदिर में करायी. भोजपुर जिले के संदेश थाना अंतर्गत ग्राम सरैया निवासी दिनेश विगत कई वर्षों से अपने ननिहाल कुर्था थाने के डकरा गांव में रहता था.
वहीं डकरा गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार को दोनों कुर्था थाना पहुंचे, जहां थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने दोनों से पूछताछ की. दोनों ने आपसी राजमंदी से प्रेम विवाह करने की बात स्वीकारी. थानाध्यक्ष ने दोनों को प्रेमी युगल को कुर्था सूर्य मंदिर परिसर में पहुंचाया, जहां दोनों ने भगवान शिव को साक्षी मान कर सात फेरे लिये.
मौके पर मौजूद कुर्था थानाध्यक्ष शंभु कुमार, पुलिस निरीक्षक रामदेव मांझी, एसआइ राजीव कुमार, रामउदार सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों व गणमान्य लोगों ने नवदंपती को सुखमय जीवन की कामना के साथ विदा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




