प्रत्येक पंचायत में पहले दिन 50 साधारण सदस्य बनायें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 4:55 AM

विज्ञापन

अरवल : जदयू सदर प्रखंड इकाई की बैठक जिला जदयू कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नर्मदेश्वर पटेल ने की. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने आगामी पांच जून से सदस्यता अभियान शुरू होने की जानकारी दी. उन्होंने अभियान के पहले दिन सभी बूथों पर दो दो सक्रिय सदस्य बनाने को कहा. […]

विज्ञापन

अरवल : जदयू सदर प्रखंड इकाई की बैठक जिला जदयू कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नर्मदेश्वर पटेल ने की. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने आगामी पांच जून से सदस्यता अभियान शुरू होने की जानकारी दी. उन्होंने अभियान के पहले दिन सभी बूथों पर दो दो सक्रिय सदस्य बनाने को कहा.

अभियान की सफलता के लिए सभी पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक कर अभियान एवं उद्देश्यों की जानकारी देने को कहा. इसके अलावा प्रत्येक पंचायत में पहले दिन 50 साधारण सदस्य बनाकर प्रखंड अध्यक्ष को सूची संग्रह करने को कहा गया. अभियान की सफलता के लिए जिला उपाध्यक्ष नव निर्वाचित जिला पर्षद सदस्य मंजु देवी को प्रभारी बनाया गया है. बैठक में अवधेश सिंह, रंजु कुमार, दीपु कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन