अरवल में बिजली शिविर कल से

अरवल (ग्रामीण) : बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत को देखते हुए जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बिजली कंपनी को शिविर लगा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके लिए विभाग के पदाधिकारी को 11 से 14 मई तक कार्यालय अवधि में विशेष शिविर लगाने के लिए निर्देश दिया गया […]
अरवल (ग्रामीण) : बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत को देखते हुए जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बिजली कंपनी को शिविर लगा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके लिए विभाग के पदाधिकारी को 11 से 14 मई तक कार्यालय अवधि में विशेष शिविर लगाने के लिए निर्देश दिया गया है. इस अवधि में उपभोक्ता अपनी शिकायतों का निवारण कार्यालय में जाकर करा सकते हैं.
उपभोक्ताओं को विशेष शिविर में कोई परेशानी न हो इसके लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है. उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विभाग के पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिसका नंबर 7033191331 व 7763814296 है. इन नंबरों पर उपभोक्ता अपने मोबाइल से बात कर अपनी समस्या के लिए जानकारी का आदान-प्रदान कर सकते हैं. आयोजित चार दिवसीय शिविर में कार्यालय अवधि में समस्याओं का निष्पादन करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




