ePaper

गोली मारकर एक की हत्या

Updated at : 29 Apr 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मारकर एक की हत्या

पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज पुलिस कर रही मामले की जांच करपी अरवल : करपी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने 55 वर्षीय रामनिवास शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधी हथियार लहराते हुए गांव से […]

विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

पुलिस कर रही मामले की जांच
करपी अरवल : करपी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने 55 वर्षीय रामनिवास शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधी हथियार लहराते हुए गांव से निकल गये. घटना की सूचना मिलते ही करपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सुधीर शर्मा ने करपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में वादी ने उल्लेख किया है कि देर रात रामनिवास शर्मा खाना खाने के बाद घर से बाहर टहल रहे थे. तभी गांव के ही गौतम कुमार, दीपु कुमार, ब्रजेश कुमार, रामा सिंह उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे. इस पर रामनिवास शर्मा ने विरोध करते हुए कहा कि आप लोग मेरे घर पर आकर अकारण क्यों गाली गलौज कर रहे हैं.
शोर गुल सुन कर वादी सुधीर शर्मा एवं ग्रामीण इकठा हो गये. जब वादी ने इसका विरोध किया कि अकारण मेरे पिता को गाली गलौज मत करो. इस पर गौतम ने गाली-गलौज करते हुए कमर से पिस्तौल निकाल कर मेरे पिता को गोली मार दी. गोली लगते ही मेरे पिता वहीं गिर पड़े और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गयी. वहीं हत्या करने के बाद अभियुक्त हथियार लहराते निकल गये. घटना के संबंध में करपी थानाध्यक्ष प्रेमचंद कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन