ePaper

माले ने घोषित किया मुख्य पार्षद का उम्मीदवार

Updated at : 22 Apr 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
माले ने घोषित किया मुख्य पार्षद का उम्मीदवार

अरवल, ग्रामीण : भाकपा माले ने रामाकांत कुमार उर्फ टुन्नु को नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. भाकपा माले के जिला सचिव महानंद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि अरवल के विकास के लिए भाकपा माले तत्परता से कार्य करते आयी है. उसी कड़ी के तहत जेल […]

विज्ञापन

अरवल, ग्रामीण : भाकपा माले ने रामाकांत कुमार उर्फ टुन्नु को नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. भाकपा माले के जिला सचिव महानंद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि अरवल के विकास के लिए भाकपा माले तत्परता से कार्य करते आयी है. उसी कड़ी के तहत जेल में बंद त्रिभुवन शर्मा के सपनों को पूरा करने के लिए गरीबों के साथ एकजुटता कायम करने में रामाकांत कुमार ने बखूबी से निर्वहन किया है.

उम्मीदवारी को लेकर भाकपा माले की निचली कमेटियों द्वारा जिला कमेटी को जिम्मेवारी सौंपी. जिला कमेटी ने यह निर्णय लिया कि रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना को उम्मीदवार घोषित किया जाए. भाकपा माले राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में लगी हुई है. प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रामाकांत के विरोधियों द्वारा लोकतंत्र के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है, जो काफी निंदनीय है. इस अवसर पर राजनरायण चौधरी, मनोज कुमार यादव, सोहेल अख्तर, विजय यादव, जीतेंद्र यादव, सोयम आलम आिद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन