मूंग व ढैंचा बीज के लिए किसान कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा अनुदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2016 1:17 AM
कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के किसान ढैंचा व मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर लॉगऑन कर रजिस्ट्रेशन यथाशीघ्र कराएं. रजिस्टर्ड किसानों के बीच बीज का वितरण कराया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवानंद कुंवर ने दी. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को […]
कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के किसान ढैंचा व मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर लॉगऑन कर रजिस्ट्रेशन यथाशीघ्र कराएं. रजिस्टर्ड किसानों के बीच बीज का वितरण कराया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवानंद कुंवर ने दी.
उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार के निर्देश पर ढैंचे का बीज 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर मिलेगा व मूंग का बीज 80 प्रतिशत अनुदानित दर पर दिया जायेगा. इसके लिए किसानों का वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि विशेष जानकारी के लिए किसान अपने किसान सलाहकार से संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










