परासी में घर में लगी आग हजारों की संपत्ति राख

अरवल (ग्रामीण) : परासी थाना क्षेत्र के परसुरामपुर गांव पूर्वाह्न खाना बनाने के क्रम में आग लगने से हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया. घर से पशु निकालने के क्रम में पिता सहित तीन लोग झुलस गये. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे खाना […]
अरवल (ग्रामीण) : परासी थाना क्षेत्र के परसुरामपुर गांव पूर्वाह्न खाना बनाने के क्रम में आग लगने से हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया. घर से पशु निकालने के क्रम में पिता सहित तीन लोग झुलस गये. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे खाना बनाने के क्रम में फूस की प्लानी में आग लग गयी.
तेज पछुआ हवा के कारण आग बेकाबू हो गयी. इसी क्रम में घर में बंधे पशु को निकालने के क्रम में जगु पासवान, पुत्र विजेंद्र पासवान, नामेश्वर पासवान आग की लपटे से झुलस गये. सभी जख्मी को इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. इधर, सूचना पाकर दमकल घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तबतक ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया था. चिकित्सक ने बताया कि सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं. 10-15 फीसदी शरीर पर आग का प्रभाव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




