गिरफ्तार प्रभारी प्रधानाध्यापक को निगरानी की पटना ले कर आयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2016 6:18 AM
अरवल : जिला मुख्यालय स्थित डाॅ भीमराव आंबेडकर छात्रावास के प्रभारी प्रधानाध्यापक डाॅ कुमार सुनील सिंह को निगरानी की टीम ने छह हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, भीमराव आंबेडकर छात्रावास के प्रभारी प्रधानाध्यापक डाॅ सिंह द्वारा कार्यरत एनजीओ राजू संजीत कैंटिन के बिल के भुगतान के लिए छह हजार रुपये घूस की […]
अरवल : जिला मुख्यालय स्थित डाॅ भीमराव आंबेडकर छात्रावास के प्रभारी प्रधानाध्यापक डाॅ कुमार सुनील सिंह को निगरानी की टीम ने छह हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, भीमराव आंबेडकर छात्रावास के प्रभारी प्रधानाध्यापक डाॅ सिंह द्वारा कार्यरत एनजीओ राजू संजीत कैंटिन के बिल के भुगतान के लिए छह हजार रुपये घूस की मांग की गयी थी. इसकी शिकायत एनजीओ संचालक ने निगरानी से की थी.
गुरुवार को उक्त एनजीओ संचालक द्वारा छह हजार रुपये घूस की रकम प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी जा रही थी. इसी दौरान निगरानी की टीम ने मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










