प्रधानमंत्री ने वादा कर जनता से किया धोखा : तेजस्वी

अरवल (ग्रामीण) : उपमुख्मंत्री के रूप में पहली बार अरवल की धरती पर पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव को देखने व सुनने की लोगों में ललक थी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आप के बीच आकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने कहा कि आज मुझे विधायक रविंद्र जी का गांव हिक्षण बिगहा जाना […]
अरवल (ग्रामीण) : उपमुख्मंत्री के रूप में पहली बार अरवल की धरती पर पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव को देखने व सुनने की लोगों में ललक थी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आप के बीच आकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने कहा कि आज मुझे विधायक रविंद्र जी का गांव हिक्षण बिगहा जाना था, लेकिन समय के अभाव के कारण वहां नहीं जा पा रहा हूं. उन्होंने कहा कि आज मैं आप लोगों के प्रति अाभार व्यक्त करने आया हूं. क्योंकि आप ने नीतीश कुमार व लालू प्रसाद पर विश्वास किया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला व कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के साथ जो वायदा किया है उसे पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




