ePaper

कुर्था में दूसरे दिन 76 नामांकन

Updated at : 13 Mar 2016 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
कुर्था में दूसरे दिन 76 नामांकन

कुर्था (अरवल) : नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद हेतु 14 प्रत्याशी, सरपंच पद हेतु 4 प्रत्याशी, वार्ड सदस्य हेतु 34 प्रत्याशी व पंच सदस्य हेतु 14 प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन का परचा दाखिल किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया […]

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद हेतु 14 प्रत्याशी, सरपंच पद हेतु 4 प्रत्याशी, वार्ड सदस्य हेतु 34 प्रत्याशी व पंच सदस्य हेतु 14 प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन का परचा दाखिल किया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 17 मार्च है. हालांकि नामांकन को लेकर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों काफी गहमागहमी देखी जा रही है.
शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की इब्राहिमपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सीमा कुमारी, खेमकरण सराय पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अंकिता देवी, कोदमरई पंचायत से मुखिया प्रत्याशी इंदू देवी ने परचा दाखिल किया. कुर्था खेमकरण सराय भाग 1 से पंचायत समिति सदस्य हेतु संजय कुमार ने नामजदगी का परचा दाखिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन