ePaper

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की आशंका

Updated at : 06 Mar 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की आशंका

मोकामा : घोसवरी प्रखंड के कुर्मीचक पंचायत में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार कुर्मीचक मुसहर टोली के युवक ने रामपुर की लड़की को भगा लिया. लड़की के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इस बीच आरोपित युवक के परिजनों को अपने पुत्र […]

विज्ञापन

मोकामा : घोसवरी प्रखंड के कुर्मीचक पंचायत में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार कुर्मीचक मुसहर टोली के युवक ने रामपुर की लड़की को भगा लिया. लड़की के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इस बीच आरोपित युवक के परिजनों को अपने पुत्र की हत्या की आशंका सता रही है.

परिजनों ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों द्वारा हत्या कर दिए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस हत्या से इनकार किया है. बताया जाता है कि कुर्मीचक मुसहरटोली निवासी नंदलाल चौधरी का बेटा विजय कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता है. युवक का रामपुर की किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था. विजय के पिता नंदलाल चौधरी और मां कौशल्या ने बताया कि उनको पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि विजय किसी लड़की को लेकर भाग गया है.

इस बीच इलाके में विजय की हत्या की बात फैल गयी. युवक के परिजनों ने बताया कि इलाके में चर्चा है कि विजय की हत्या कर दी गयी है. हालांकि पुलिस हत्या की बात से फिलहाल इनकार कर रही है. पुलिस ने जांच की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन