जुलाई माह से नहीं मिला वेतन

करपी (अरवल) : नियोजित प्रखंड शिक्षकों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में काफी आक्रोश है. शिक्षकों ने बताया कि जुलाई माह से वेतन नहीं मिला है .दीपावली के पूर्व प्रखंड संसाधन केंद्र में हंगामा किये जाने के बाद केवल जून माह का मानदेय भुगतान किया गया था. शिक्षकों ने […]
करपी (अरवल) : नियोजित प्रखंड शिक्षकों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में काफी आक्रोश है. शिक्षकों ने बताया कि जुलाई माह से वेतन नहीं मिला है .दीपावली के पूर्व प्रखंड संसाधन केंद्र में हंगामा किये जाने के बाद केवल जून माह का मानदेय भुगतान किया गया था.
शिक्षकों ने बताया कि जिले में अक्तूबर माह तक वेतन देने के लिए पैसे उपलब्ध हैं. लेकिन वहां बैठे पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी एवं विभाग के वरीय पदाधिकारियों से बकाये वेतन का भुगतान अविलंब कराने की मांग की है ताकि छठ पूजा करने में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




