ePaper

डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

Updated at : 16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

अरवल (सदर) : अरवल सदर थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबन के समीप एनएच 98 मार्ग पर रविवार की दोपहर में डंपर और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी के […]

विज्ञापन

अरवल (सदर) : अरवल सदर थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबन के समीप एनएच 98 मार्ग पर रविवार की दोपहर में डंपर और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलसर निवासी रमेश पासवान के पुत्र ज्योति कुमार, दशरथ कुमार, प्रसिद्ध राम हीरोहोंडा मोटरसाइकिल से सवार होकर अरवल से अपने घर के लिए जा रहे थे.

उसी क्रम में मधुबन के समीप विपरीत दिशा से आ रही डंपर पीबी 10 सीपी/8618 के चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें ज्योति कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि दशरथ साव व प्रसिद्ध राम को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पटना जाने के क्रम में दशरथ साव की मौत पालीगंज के समीप रास्ते में हो गयी.

* एक गंभीर रूप से जख्मी
* चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन