सहायक जेलर समेत चार सस्पेंड
Updated at : 20 Aug 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

पेशी से लौटते समय कैदी फरार, पकड़ाया काको : काको जेल में बंद कैदी आजाद कुमार मंगलवार की शाम पुलिस सुरक्षा से फरार हो गया था, जिसे मखदुमपुर थाने के सोलहंडा गांव से बुधवार को पकड़ लिया गया. इस मामले में काको जेल के सहायक जेलर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. […]
विज्ञापन
पेशी से लौटते समय कैदी फरार, पकड़ाया
काको : काको जेल में बंद कैदी आजाद कुमार मंगलवार की शाम पुलिस सुरक्षा से फरार हो गया था, जिसे मखदुमपुर थाने के सोलहंडा गांव से बुधवार को पकड़ लिया गया. इस मामले में काको जेल के सहायक जेलर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
बंदी आजाद कुमार परस बिगहा थाने के नौरू गांव का है. इस पर हत्या समेत तीन मामलों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
इस मामले की जांच एसडीओ मनोरंजन कुमार व एसडीपीओ अशफाक अंसारी ने की. एसडीओ ने बताया कि कैदी के भागने के मामले में सहायक जेलर प्रमोद दास, वार्डन योगेंद्र सिंह और एक-एक कक्षपाल व गेट वार्डन को निलंबित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




