बदमाशों ने सीएम की तसवीर काट कर हटा दी
Updated at : 05 Jul 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के समीप जदयू की होर्डिग से असामाजिक तत्वों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तसवीर काट कर हटा दिये जाने पर स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कड़ी नाराजगी जतायी है तथा इसे राजनीतिक विद्वेष का परिणाम बताया है. बताते चलें कि मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के समीप जदयू की होर्डिग से असामाजिक तत्वों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तसवीर काट कर हटा दिये जाने पर स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कड़ी नाराजगी जतायी है तथा इसे राजनीतिक विद्वेष का परिणाम बताया है.
बताते चलें कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधायक द्वारा होर्डिग लगाया गया था तथा यही से कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा होर्डिग में लगी मुख्यमंत्री की तसवीर को काट कर हटा दी गयी है.
वहीं, स्थानीय विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि यह करतूत पार्टी के एक कार्यकर्ता की है, जो राजनीतिक विद्वेष के कारण इस तरह के कार्य कर रहे हैं. निंदा करनेवालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी, जदयू युवा जिलाध्यक्ष सुजीत चंद्रवंशी, मो चांद मल्लिक, नरेंद्र सिंह, अनसारूल हक, अनिल सिंह, शंभु कुशवाहा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




