अनुश्रवण समिति की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 10:01 AM
अरवल (ग्रामीण) : अनुमंडल कार्यालय में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ सत्येंद्र कुमार ने की. इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसी के उपभोक्ता के घर-घर गैस पहुंचाने का निर्देश दिया. जुलाई माह से राशन व केरोसिन का सभी को कूपन उपलब्ध करा कर वितरण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने समय से राशन व […]
अरवल (ग्रामीण) : अनुमंडल कार्यालय में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ सत्येंद्र कुमार ने की. इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसी के उपभोक्ता के घर-घर गैस पहुंचाने का निर्देश दिया.
जुलाई माह से राशन व केरोसिन का सभी को कूपन उपलब्ध करा कर वितरण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने समय से राशन व केरोसिन का उठाव कर समय से वितरण कराने का निर्देश दिया.
जून माह का राशन व केरोसिन का वितरण एक जून से शुरू कराने को कहा. बैठक में सभी जनवितरण दुकानदारों से जुलाई माह के लिए बैंक ड्राफ्ट जमा कराने का निर्देश बीडीओ को दिया. बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, गोदाम प्रखंड, सदस्य चंपा देवी सहित अनुश्रवण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










