ePaper

रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश

Updated at : 15 May 2015 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश

करपी (अरवल) : पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शहर तेलपा ओपी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडों का अवलोकन किया. लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने फरार वारंटी को शीघ्र गिरफ्तार करने, रात्रि गश्ती को तेज करने के साथ सजग रहते हुए अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश दिया. इस मौके […]

विज्ञापन
करपी (अरवल) : पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शहर तेलपा ओपी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडों का अवलोकन किया. लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने फरार वारंटी को शीघ्र गिरफ्तार करने, रात्रि गश्ती को तेज करने के साथ सजग रहते हुए अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश दिया.
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अपने ही भाई, बंधु मुख्यधारा से भटक गये हैं और आपराधिक कार्य में संलिप्त हो गये हैं. वैसे लोगों से मुख्य धारा से जुड़ने के लिए अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सली या अपराधी मुख्यधारा में लौटेंगे तो उन्हें सरकार के द्वारा दी जानेवाली समस्त सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी और समाज में भी सम्मानपूर्वक जीवन -बसर करने का मौका मिलेगा. इस मौके पर ओपी अध्यक्ष मतेंद्र कुमार के अलावा पुअनि विकास कुमार समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन