2006 से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की कराएं जांच:डीइओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 9:41 AM
अरवल (ग्रामीण). राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ साह की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित बालिका इंटरस्तरीय विद्यालय में की गयी, जिसमें कई निर्देश दिये गये. इस दौरान उन्होंने वर्ष 2006 से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिये. जिस विद्यालय में शौचालय निर्माण […]
अरवल (ग्रामीण). राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ साह की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित बालिका इंटरस्तरीय विद्यालय में की गयी, जिसमें कई निर्देश दिये गये. इस दौरान उन्होंने वर्ष 2006 से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिये.
जिस विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करा दी गयी है,वहां शौचालय का शीघ्र निर्माण का निर्देश दिया गया. 31 मई तक सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को हर हाल में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्र की जांच कराने को कहा गया है. नहीं तो वेतन बंद करने के लिए कहा गया है.बैठक में डीपीओ जगतपति चौधरी, रामजी पासवान के अलावे सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










