बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला : आनंद
Updated at : 14 May 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

करपी (अरवल) : बिहार में जंगल राज दो का आगमन हो चुका है. आज अपहरण, हत्या, लूट, भ्रष्टाचार लालू राज को भी मात दे रहा है. उक्त बातें प्रेस बयान जारी कर भाजपा अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी ने कही हैं. उन्होंने कहा कि लालू राज की तरह नीतीश राज में भी विभिन्न […]
विज्ञापन
करपी (अरवल) : बिहार में जंगल राज दो का आगमन हो चुका है. आज अपहरण, हत्या, लूट, भ्रष्टाचार लालू राज को भी मात दे रहा है. उक्त बातें प्रेस बयान जारी कर भाजपा अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी ने कही हैं. उन्होंने कहा कि लालू राज की तरह नीतीश राज में भी विभिन्न विभाग चाहे शिक्षा विभाग हो, परिवहन हो, स्वास्थ्य विभाग, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, कृषि विभाग समेत सभी विभागों में अराजकता की स्थिति बनी हुई है.
बिना नजराना दिये आम लोगों को कोई भी काम नहीं हो रहा है. कार्यालय में बैठे अधिकारियों एवं बाबुओं की चांदी कट रही है. उन्होंने कहा कि जहानाबाद रेलवे अंडर पास के नाम पर लाखों रुपये की लूट की गयी. निर्माण के नाम पर महीनों आमजनों को परेशान किया गया और बनने के बाद उसकी हालत पहले की तरह ही है. उन्होंने कहा कि भाजपा जब सरकार में थी, तो बिहार की विकास दर 11 प्रतिशत थी. आज विकास दर पांच प्रतिशत हो गयी है.
नीतीश कुमार अपनी सरकार बनाये रखने के लिए लालू प्रसाद जैसे विनाशकारी लोगों से गलबहिया कर रहे हैं और बिहार की सता पर बने रहने का तिकड़म कर रहे हैं लेकिन जनता उनकी चाल को समझ रही है. आनेवाले चुनाव में दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




