ePaper

जनजागरण से समाज को दी जा सकती है नयी दिशा : जिप अध्यक्षा

Updated at : 13 May 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
जनजागरण से समाज को दी जा सकती है नयी दिशा : जिप अध्यक्षा

अरवल : जनजागरण अभियान चला कर लोगों में परिवर्तन ला कर एक सुंदर समाज का निर्माण करना मुख्य उद्देश्य है. जनजागरण के तहत ही समाज को नयी दिशा दी जा सकती है. इसके लिए न्याय के साथ विकास के नारे को को बुलंद करना होगा. उक्त बातें जिप अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने जनजागरण का शुभारंभ […]

विज्ञापन
अरवल : जनजागरण अभियान चला कर लोगों में परिवर्तन ला कर एक सुंदर समाज का निर्माण करना मुख्य उद्देश्य है. जनजागरण के तहत ही समाज को नयी दिशा दी जा सकती है.
इसके लिए न्याय के साथ विकास के नारे को को बुलंद करना होगा. उक्त बातें जिप अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने जनजागरण का शुभारंभ करते हुए कहीं. मौके पर जिप अध्यक्षा व रामाशंकर दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी जिलों के नगर पर्षद के कर्मियों को छठा वेतनमान का लाभ मिल रहा है,
लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अरवल जिला पर्षद में कार्यरत कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. सरकार को इस दिशा में कारगर कदम उठानी चाहिए. वहीं, कलेर प्रखंड के गांवों में अभी तक बिजली उपलब्ध नहीं कराये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में प्रखंडवासियों के साथ भेदभाव बरत रही है.
जिला बनने के इतने दिनों बीत जाने के बाद भी किसानों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने में सरकार की निष्क्रियता झलक रही है. इसी कारणवश जिले में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोग अपने अधिकार के प्रति सजग हो सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन