माओवादियों ने दी धमकी
Updated at : 13 May 2015 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

करपी (अरवल) : जिले के सीमा पर स्थित मुंगिला गांव के निकट तार के पेड़ पर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने परचा चिपका कर मुंगिला नरसंहार के अभियुक्तों के साथ समझौता नहीं करने की चेतावनी पीड़ित परिवार को दी है. सूचना मिलते ही खिरी मोड़ पुलिस ने परचे को उखाड़ कर थाने ले आयी है. […]
विज्ञापन
करपी (अरवल) : जिले के सीमा पर स्थित मुंगिला गांव के निकट तार के पेड़ पर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने परचा चिपका कर मुंगिला नरसंहार के अभियुक्तों के साथ समझौता नहीं करने की चेतावनी पीड़ित परिवार को दी है. सूचना मिलते ही खिरी मोड़ पुलिस ने परचे को उखाड़ कर थाने ले आयी है.
परचे में कहा गया है कि नरसंहार के अभियुक्त पीड़ित परिवार को डरा-धमका कर समझौता करने के लिए दबाव डालना बंद करे. साथ ही पीड़ित परिवार अभियुक्तों के दबाव में आ कर समझौता नहीं करे. विदित हो कि कुछ माह पूर्व ही मुंगिला गांव के चार मछुआरों को उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, जब वे लोग ब्रह्मपुरा नाले में मछली मारने के लिए बाड़ी लगा कर सोये हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




