मुखिया द्वारा निकाली गयी राशि की हुई जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 8:08 AM
विज्ञापन
करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय पंचायत के मुखिया अरविंद राजवंशी के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से पांच लाख आठ हजार रुपये की निकासी के मामले की जांच गुरुवार को वरीय उप समाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार ने पुराण स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जाकर की. डीएम के निर्देश पर […]
विज्ञापन
करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय पंचायत के मुखिया अरविंद राजवंशी के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से पांच लाख आठ हजार रुपये की निकासी के मामले की जांच गुरुवार को वरीय उप समाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार ने पुराण स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जाकर की.
डीएम के निर्देश पर जांच के उपरांत वरीय उप समाहर्ता ने बताया कि शाखा प्रबंधक नंद किशोर प्रसाद सिंह विगत 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गये, जिसके कारण विशेष जानकारी नहीं मिल पायी है.
बैंक में उपस्थित बैंक कर्मी राजीव कुमार के द्वारा पंचायत सचिव के हस्ताक्षर स्थानांतरण संबंधी कोई कागजात पदाधिकारियों द्वारा बैंक में नहीं भेजे जाने की बात भी कही गयी. विदित हो कि पंचायत सचिव नवल किशोर पाठक से यह कहते हुए मुखिया ने चेक बुक और पासबुक ले लिया था कि रोकड़ लिखना है.
जब पंचायत सचिव ने बाद में देखा, तो पांच लाख आठ हजार रुपये खाते में नहीं था. जानकारी के अनुसार मामले का उद्भेदन होने के बाद मुखिया द्वारा कुछ राशि को खाते में जमा कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










