मारपीट के दौरान दूल्हे के पिता की हत्या
Updated at : 05 May 2015 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : सदर प्रखंड के रामपुर चैरम थाने के इटवां गांव में डीजे की धुन पर नाचने के सवाल पर वर एवं वधु पक्ष के बीच हुई मारपीट के दौरान दूल्हे के पिता की हत्या कर दी गयी. इस दौरान आधे दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है. मृतक के परिजनों ने स्थानीय […]
विज्ञापन
अरवल : सदर प्रखंड के रामपुर चैरम थाने के इटवां गांव में डीजे की धुन पर नाचने के सवाल पर वर एवं वधु पक्ष के बीच हुई मारपीट के दौरान दूल्हे के पिता की हत्या कर दी गयी. इस दौरान आधे दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है.
मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार प्यारेचक निवासी रघुनाथ सिंह अपने पुत्र रंजन कुमार की शादी के लिए बरात लेकर चौरम थाने के इटवां गांव निवासी सुदेश्वर महतो के घर गये थे. द्वार पूजा के दौरान डीजे की धुन पर नाचने के सवाल पर वर व वधु पक्ष के लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया और एक-दूसरे के आमने-सामने होने लगे.
देखते-ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक-दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला करने लगे. इस दौरान लड़के के पिता को गंभीर चोटें लगीं, जिससे वह अचेत हो गया. बाद में लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मारपीट के दौरान अधिकतर बराती इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचायी. इस संदर्भ में लड़का पक्ष की ओर से चौरम थाने में आठ लोगों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
मारपीट में लड़के का चाचा, मामा, नाना एवं सगे-संबंधियों के घायल होने की सूचना ग्रामीणों से प्राप्त हुई है. लड़का पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि लड़की पक्ष के द्वारा साजिश के तहत इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है. थानाध्यक्ष आरएनराम ने बताया कि नामजद लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




