ऊमस भरी गरमी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 5:23 AM

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार चल रही लू व तेज धूप के कारण लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग गरमी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के शीतल पेय पदार्थो का सेवन करते देखे जा रहे हैं. वहीं, लोग गरमी व कड़ाके की धूप को लेकर दोपहर के […]

विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार चल रही लू व तेज धूप के कारण लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग गरमी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के शीतल पेय पदार्थो का सेवन करते देखे जा रहे हैं.
वहीं, लोग गरमी व कड़ाके की धूप को लेकर दोपहर के समय घरों से निकलना बंद कर दिया है. वहीं, इस ऊमस भरी गरमी व कड़ी धूप को लेकर कुर्था, मोतेपुर व मानिकपुर बाजारों में दोपहर होते ही सन्नाटा पसर जाता है.
लोग गरमी के कारण घरों में दुबकने को विवश हैं. दूसरी तरफ ऊमस भरी गरमी को लेकर बाजारों में तरबूज, लस्सी, शरबत, शीतल पेय की दुकानें सज गयी हैं तथा इन दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है. साथ ही गरमी से बचने के लिए लोग गमछा व तौलिये से मुंह ढक कर ही घरों से बाहर निकलना बेहतर मान रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन