दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 9:01 AM

विज्ञापन

वंशी (अरवल) : राष्ट्रीय राजमार्ग 110 इमामगंज बाजार स्थित मठियापुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक समेत एक अन्य युवक बेहद जख्मी हो गया. जख्मी को बेहद चिंताजनक स्थिति में स्थानीय इमामगंज पंचायत के मुखिया महेश विश्वकर्मा ने एंबुलेंस को बुला कर सदर अस्पताल भेजा. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंजरंवां निवासी गुड्ड कुमार […]

विज्ञापन
वंशी (अरवल) : राष्ट्रीय राजमार्ग 110 इमामगंज बाजार स्थित मठियापुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक समेत एक अन्य युवक बेहद जख्मी हो गया. जख्मी को बेहद चिंताजनक स्थिति में स्थानीय इमामगंज पंचायत के मुखिया महेश विश्वकर्मा ने एंबुलेंस को बुला कर सदर अस्पताल भेजा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंजरंवां निवासी गुड्ड कुमार अपने एक दोस्त के साथ शुक्रवार की देर शाम बाइक से अरवल जा रहा था कि रास्ते में ही इमामगंज, मठियापुर गांव के समीप एक शीशम के पेड़ में जबरदस्त ठोकर मारी, जिसमें दोनों जख्मी हो गया. इस दुर्घटना की सूचना करपी थाने की पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस ने वाहन को बरामद कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन