दफादार-चौकीदार संघ की बैठक
Updated at : 19 Apr 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को बिहार राज्य दफादार चौकीदार संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि बिहार राज्य दफादार-चौकीदार संघ हक व अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करता आया है. उन्होंने बैठक […]
विज्ञापन
अरवल : अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को बिहार राज्य दफादार चौकीदार संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि बिहार राज्य दफादार-चौकीदार संघ हक व अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करता आया है.
उन्होंने बैठक के माध्यम से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त आश्रितों को बहाल करने की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि सरकार आश्रितों को शीघ्र बहाली का रास्ता नहीं खोलती है, तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी.
बैठक में 21 अप्रैल को पटना में आयोजित बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी. बैठक में विंदा शरण यादव, विष्णुदेव यादव, कृष्णा कुमार सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




