आंधी-पानी से गेहूं व आम के टिकोले को काफी क्षति
Updated at : 17 Apr 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : बीती रात तेज रफ्तार से आयी आंधी-पानी ने क्षेत्र में लाखों की क्षति पहुंचायी है. इस दौरान कई लोगों के घर के दीवार, तो कहीं बिजली के पोल धराशायी हो गये हैं. जानकारी के अनुसार बीती रात आयी आंधी से छोटू भगत के घर की दीवार गिर गयी, तो दूसरी तरफ कुर्था […]
विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : बीती रात तेज रफ्तार से आयी आंधी-पानी ने क्षेत्र में लाखों की क्षति पहुंचायी है. इस दौरान कई लोगों के घर के दीवार, तो कहीं बिजली के पोल धराशायी हो गये हैं. जानकारी के अनुसार बीती रात आयी आंधी से छोटू भगत के घर की दीवार गिर गयी, तो दूसरी तरफ कुर्था विद्युत सब स्टेशन के निकट बिजली का पोल धराशायी हो गया.
वहीं, प्रखंड क्षेत्र के कुर्था, मानिकपुर व मोतेपुर के विभिन्न इलाकों में भी बीती रात आयी तेज आंधी ने लाखों की क्षति पहुंचायी है. किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल व आम के टिकोले को भी काफी क्षति पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




