बंध्याकरण के बाद फर्श पर लिटा दी गयीं महिलाएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 7:29 AM

विज्ञापन

करपी (अरवल) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करपी में मंगलवार को बंध्याकरण के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटा दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर बताया गया कि इन लोगों को बेड पर जाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन नहीं जा रही हैं. बंध्याकरण के पश्चात फर्श पर […]

विज्ञापन
करपी (अरवल) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करपी में मंगलवार को बंध्याकरण के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटा दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर बताया गया कि इन लोगों को बेड पर जाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन नहीं जा रही हैं.
बंध्याकरण के पश्चात
फर्श पर पड़ी गुलजार बाग निवासी सुमंती देवी एवं शांतिपुरम् निवासी वीणा देवी ने बताया कि बेड टूटा-फूटा है, उस पर इस अवस्था में लेटना मुश्किल है. विदित हो कि जनवरी माह में भी बंध्याकरण के पश्चात महिलाओं को फर्श पर लिटा दिया गया था, जिसकी सूचना मिलने के बाद डीएम ने कड़ा निर्देश देते हुए अविलंब बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था. इस संबंध में बीडीओ से पूछे जाने पर बताया कि अभी जाकर देखता हूं. यदि ऐसा होगा, तो महिलाओं को अविलंब बेड की व्यवस्था करवायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन