आठ को पटना में शिक्षकेतर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 7:34 AM

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जगदेव कॉलेज में अरवल जिले के सभी वित्तरहित कर्मियों की बैठक जगदेव कॉलेज के प्राचार्य राम उदय नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें अरवल जिले के सभी शिक्षकेतर कर्मियों ने अपने-अपने कॉलेज बंद कर आठ अप्रैल को पटना में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. इस बाबत […]

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जगदेव कॉलेज में अरवल जिले के सभी वित्तरहित कर्मियों की बैठक जगदेव कॉलेज के प्राचार्य राम उदय नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें अरवल जिले के सभी शिक्षकेतर कर्मियों ने अपने-अपने कॉलेज बंद कर आठ अप्रैल को पटना में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.

इस बाबत प्रो ओम प्रकाश ने बताया कि आठ अप्रैल को अरवल जिले के समस्त वित्तरहित कॉलेजों को बंद कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. इस मौके पर प्रो महानंद सिंह, प्रो रामजी प्रसाद, प्रो प्रेम कुमार, प्रो रवींद्र सिंह समेत कई शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. उक्त आशय की जानकारी प्रो ओम प्रकाश ने प्रेस बयान जारी कर दी.

आपसी विवाद में मारपीट : मखदुमपुर. टेहटा ओपी क्षेत्र के कनौली गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना में राजू कुमार बुरी तरह घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में राजू कुमार ने अपने पड़ोसी प्रशांत कुमार पर मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन