ePaper

सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग

Updated at : 25 Mar 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग

अरवल : सदर प्रखंड के बनिया विगहा गांव के एक घर में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गयी, जिसमें जान-माल के अलावा घर में रखे सामान जल कर राख हो गये. अगिAशमन वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. इस घटना में 12 वर्षीय यशु कुमार की मौत जलने से हो गयी, […]

विज्ञापन
अरवल : सदर प्रखंड के बनिया विगहा गांव के एक घर में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गयी, जिसमें जान-माल के अलावा घर में रखे सामान जल कर राख हो गये. अगिAशमन वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. इस घटना में 12 वर्षीय यशु कुमार की मौत जलने से हो गयी, जबकि परिवार के सदस्य गोपाल साव, राजू साव, गुड्डू कुमार झुलसने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें पीएमसीएच के लिये रेफर कर दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार बनिया विगहा निवासी गोपाल साव के घर में सुबह 7.30 बजे खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर फटने से घर में आग लग गयी. आग पर काबू पाने में गोपाल साव, राजू साव एवं गुड्डू साव के अलावा बहादुरपुर गांव निवासी कपिल मुनि भी बुरी तरह से झुलस गये. आसपास के लोग आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन