अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे आइटी सेवाकर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2015 7:39 AM
कुर्था (अरवल) : बिहार आइटी सेवा संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. उक्त आशय की जानकारी आइटी कर्मी ओम प्रकाश ने प्रेस बयान जारी कर दी. विज्ञप्ति में उन्होंने उल्लेख किया है कि बिहार आइटी सेवा संघ द्वारा प्रधान सचिव , सामान्य प्रशासन विभाग एवं मिशन कार्यालय पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता एवं […]
कुर्था (अरवल) : बिहार आइटी सेवा संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. उक्त आशय की जानकारी आइटी कर्मी ओम प्रकाश ने प्रेस बयान जारी कर दी. विज्ञप्ति में उन्होंने उल्लेख किया है कि बिहार आइटी सेवा संघ द्वारा प्रधान सचिव , सामान्य प्रशासन विभाग एवं मिशन कार्यालय पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता एवं उसमें सहमति बनी तथा प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिया गया. लेकिन, हमारे संघ के प्रतिनिधियों को अभी तक बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी नहीं दी गयी. वहीं उन्होंने कहा कि अगर मिशन द्वारा हमारे मांगों की पूर्ति प्रोसिडिंग आने के 72 घंटे के भीतर नहीं की गयी, तो बिहार आइटी सेवा संघ के सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










