बाथे कांड के अभियुक्त की गला दबा कर हत्या
Updated at : 14 Mar 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

कलेर (अरवल) : परासी थाने के कामता ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह की हत्या विगत दिन गला दबा कर कर दी गयी. हत्या के बाद इलाके में लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि कामता ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह विगत गुरुवार के दिन से ही […]
विज्ञापन
कलेर (अरवल) : परासी थाने के कामता ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह की हत्या विगत दिन गला दबा कर कर दी गयी. हत्या के बाद इलाके में लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि कामता ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह विगत गुरुवार के दिन से ही अपने घर से गायब थे. वह कृषि कार्य में लगे रहते थे.
पहले तो लोगों ने समझा कि कृषि कार्य के लिए कुछ आदमी के लिए बगल के ग्राम मठिया गये हैं, लेकिन जब देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता होने लगी और खोजबीन शुरू कर दी. इधर-उधर तलाशने पर भी इनका कहीं अता-पता नहीं चला. आज शुक्रवार के दिन दोपहर बाद सुरेंद्र सिंह की लाश मठिया ग्राम के बधार स्थित पइन में मिली. लाश देखने से प्रतीत होता है कि इनकी हत्या गला दबा कर की गयी है.
पुलिस सूत्रों ने भी जानकारी देते हुए बताया कि गले में रस्सी का निशान है, लेकिन गले में रस्सी बंधा हुआ नहीं मिला है. सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया इनकी हत्या गला दबा कर की गयी है. सुरेंद्र सिंह के बारे में बताया जाता है कि बाथे नरसंहार कांड के पूर्व में ये अभियुक्त रह चुके हैं और इनकी हत्या होने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




