जनता दरबार में 52 मामलों का हुआ निष्पादन
Updated at : 13 Mar 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : डीएम एवं पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम कुंवर जंग बहादुर की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 86 मामले सामने आये, जिसमें 52 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. जबकि, अन्य 34 मामलों को संबंधित पदाधिकारियों के पास त्वरित निष्पादन के लिए भेजा गया. […]
विज्ञापन
अरवल : डीएम एवं पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम कुंवर जंग बहादुर की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 86 मामले सामने आये, जिसमें 52 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया.
जबकि, अन्य 34 मामलों को संबंधित पदाधिकारियों के पास त्वरित निष्पादन के लिए भेजा गया. जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, शिक्षा लोन, भूमि विवाद के अलावा अन्य कई मामले छाये रहे. इस दौरान आरती देवी ने अपने पुत्र की पढ़ाई के लिए शुल्क माफ करने की गुहार लगायी. कपाल निवासी उर्मिला देवी ने बैंक द्वारा ऋण नहीं देने का आरोप लगाया. सलीम खां ने विकलांग पेंशन के लिए मांग की. जबकि, राकेश ने चौकीदार में प्रोन्नति के लिए गुहार लगायी.
पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले के एक दर्जन लोगों ने अपनी फरियाद सुनायी. आयोजित दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद, गली-नाली व अन्य मामले के रहे. इस दौरान वैजंती देवी ने अपने पति को विदेश में बंधक बनाये जाने का मामला रखा एवं पति के शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए गुहार लगायी. बाजितपुर निवासी पनवा देवी ने अपने पुत्र अरविंद कुमार को गलत ढंग से केस में फंसाये जाने के लिए पुन: जांच कराने की गुहार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




