ठाकुरबाड़ी से राधा-कृष्ण की मूर्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 8:17 AM
विज्ञापन
मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र में सरथुआ गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से बीती रात राधा-कृष्ण की मूर्ति को चोरों ने चुरा लिया. ठाकुरबाड़ी के पुजारी शाम में आरती कर ठाकुरबाड़ी में ताला लगा कर सोने चले गये. रात्रि में अज्ञात चोरों ने ठाकुरबाड़ी का ताला तोड़ कर चांदी जड़ित राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली. सुबह […]
विज्ञापन
मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र में सरथुआ गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से बीती रात राधा-कृष्ण की मूर्ति को चोरों ने चुरा लिया. ठाकुरबाड़ी के पुजारी शाम में आरती कर ठाकुरबाड़ी में ताला लगा कर सोने चले गये. रात्रि में अज्ञात चोरों ने ठाकुरबाड़ी का ताला तोड़ कर चांदी जड़ित राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली.
सुबह में ग्रामीणों ने देखा की ठाकुरबाड़ी का ताला टूटा हुआ है, तो इसकी सूचना पुजारी को दी. पुजारी ठाकुरबाड़ी में जाकर देखा, तो ठाकुरबाड़ी से भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति गायब थी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टेहटा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना की जांच की. ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि खोजी कुत्ते को बुलाया गया है. ठाकुरबाड़ी से मूर्ति चोरी होने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










