प्रधानाध्यापक पर राशि वितरण में अनियमितता का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 10:53 AM
विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव व सचिव मंजू देवी ने पोशाक राशि वितरण में धांधली व भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है तथा अरवल जिला शिक्षा पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है. डीइओ को […]
विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव व सचिव मंजू देवी ने पोशाक राशि वितरण में धांधली व भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है तथा अरवल जिला शिक्षा पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है.
डीइओ को दिये गये आवेदन में उल्लेख किया है कि विद्यालय में भवन का निर्माण कराया गया है, जिसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. बरसात के दिनों में भवन के छत से पानी का रिसाव होता है.
वहीं, प्रधानाध्यापिका समय पर विद्यालय नहीं आतीं, जिससे अकारण विद्यालय बंद रहता है. साथ ही बच्चों के साथ भेदभाव व मध्याह्न् भोजन नहीं बनाये जाने का भी उल्लेख किया है. दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण कर उचित कार्रवाई की मांग की गयी है. वहीं, प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी ने कहा कि मेरे ऊपर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद हैं. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नसीम अख्तर ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी तथा आरोप सही होने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










