ePaper

16 को बंद रहेगा अरवल-जहानाबाद : महानंद

Updated at : 14 Jan 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
16 को बंद रहेगा अरवल-जहानाबाद : महानंद

अरवल (नगर) : शंकर विगहा नरसंहार के आरोपितों के बरी किये जाने पर भाकपा-माले के जिला सचिव कॉमरेड महानंद ने कहा कि इस फैसले से कोर्ट पर से लोगों का विश्वास कम हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर सभी आरोपित निदरेष हैं, तो आखिर इन गरीबों की हत्या किसने की. उन्होंने कहा कि सरकार भी […]

विज्ञापन
अरवल (नगर) : शंकर विगहा नरसंहार के आरोपितों के बरी किये जाने पर भाकपा-माले के जिला सचिव कॉमरेड महानंद ने कहा कि इस फैसले से कोर्ट पर से लोगों का विश्वास कम हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर सभी आरोपित निदरेष हैं, तो आखिर इन गरीबों की हत्या किसने की.
उन्होंने कहा कि सरकार भी आरोपितों के पक्ष में काम कर रही है. वर्तमान सरकार पर से भी इन गरीब परिवारों का भरोसा उठ गया है. लोगों ने आशंका जतायी है कि सरकार उग्रवादियों के पक्ष में तो नहीं खड़ी है. इसके विरोध में भाकपा-माले संघर्ष करेगी. इसी आलोक में 16 जनवरी को अरवल व जहानाबाद जिलों में बंद का आह्वान किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन