ePaper

पीड़ित परिवारों से मिले माले नेता

Updated at : 16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों से मिले माले नेता

अरवल (सदर) : पटना के गौरी चक में (संपतचक) काम (प्याज उखाड़ने) की तलाश में नगला मुसहरी के गये महादलित परिवार के छह लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुन कर भाकपा (माले) के जिला सचिव महानंद, खेमस के जिला सचिव उपेंद्र पासवान, इनौस नेता जिला पर्षद सदस्य रवींद्र यादव, बीरबल प्रसाद, […]

विज्ञापन

अरवल (सदर) : पटना के गौरी चक में (संपतचक) काम (प्याज उखाड़ने) की तलाश में नगला मुसहरी के गये महादलित परिवार के छह लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुन कर भाकपा (माले) के जिला सचिव महानंद, खेमस के जिला सचिव उपेंद्र पासवान, इनौस नेता जिला पर्षद सदस्य रवींद्र यादव, बीरबल प्रसाद, संटू सिंह, होरिक पासवान आदि नेताओं ने नगला मुसहरी का दौरा कर मृतक परिवार के सदस्यों से मिले और सांत्वना दी.

जिला सचिव महानंद ने कहा कि सरकार के पास गरीबों के लिए कोई एजेंडा नहीं है अगर मजदूरों को काम मिलता तो घर से बाहर नहीं जाता. नगला के महादलित परिवार महा गरीब हैं, उनको अन्नपूर्णा, अंत्योदय सहित अन्य सरकारी लाभ नहीं मिलता है. उन्होंने इस घटना में मारे गये परिवार को पांच-पांच लाख रुपया सरकार से देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन