तालाब खुदाई का कार्य धीमा

वंशी (अरवल) : सरकार द्वारा मनरेगा के तहत निजी जमीन पर तालाब खुदवाने के लिए महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई थी. जिला प्रशासन द्वारा इसका लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह योजना लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल साबित हुई. वंशी प्रखंड क्षेत्र में निजी जमीन पर 80 तालाब खुदवाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन […]
वंशी (अरवल) : सरकार द्वारा मनरेगा के तहत निजी जमीन पर तालाब खुदवाने के लिए महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई थी. जिला प्रशासन द्वारा इसका लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह योजना लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल साबित हुई.
वंशी प्रखंड क्षेत्र में निजी जमीन पर 80 तालाब खुदवाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी मात्र सात तालाब खुदवाये गये और 17 तालाबों पर काम हो रहा है. वंशी करपी प्रखंड क्षेत्र में निजी जमीन पर कूल 190 तालाब खुदवाने का लक्ष्य रखा गया था. जून माह तक 50 तालाब खुदवाने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन, दो माह बीत जाने के बाद भी 19 तालाबों पर काम शुरू हो सका.
प्रोग्राम पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मजदूर काम करने के बाद तुरंत मजदूरी मांगने लगते हैं. लेकिन, सरकारी प्रक्रिया के अनुसार मजदूरों को मजदूरी देने में कुछ समय लग जाता है. इसके कारण मजदूर मनरेगा योजना में काम करने से कतराने लगते हैं. इसलिए लक्ष्य तक नहीं पहुंचा जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




