ePaper

आपूर्ति ग्रामीण फीडर से, बिल शहरी क्षेत्र का

Updated at : 24 Jul 2017 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
आपूर्ति ग्रामीण फीडर से, बिल शहरी क्षेत्र का

समस्या खुद को शहरी क्षेत्र का हिस्सा नहीं मानते हैं वार्ड 18 के निवासी, बिजली बिल का कर रहे विरोध अरवल : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 18 में रहने वाली 55 सौ की आबादी को कई मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. वार्ड में उमैराबाद मलाह टोली, ठाकुर टोली, सहार मोड़ व दलित […]

विज्ञापन

समस्या खुद को शहरी क्षेत्र का हिस्सा नहीं मानते हैं वार्ड 18 के निवासी, बिजली बिल का कर रहे विरोध

अरवल : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 18 में रहने वाली 55 सौ की आबादी को कई मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. वार्ड में उमैराबाद मलाह टोली, ठाकुर टोली, सहार मोड़ व दलित टोला के नाम से मोहल्ले हैं. 55 सौ की आबादी में मात्र 12 सौ लोगों का नाम ही मतदाता सूची में दर्ज है. वार्ड क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया, जिसके कारण इस वार्ड में रहने वाले लोगों के घरों का पानी कच्ची गली या पीसीसी पथ से होकर निकलता है.
इसके कारण हमेशा गली में कीचड़ भरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. वार्ड के कई मोहल्लों की नाली और गली का पक्कीकरण नहीं किया गया है. वार्ड क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों के खेतों में पानी का जमाव हो जाता है. इसके कारण वार्डवासियों और स्थानीय किसानों के बीच में यदा-कदा झड़प की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. वार्ड में प्राथमिक विद्यालय,मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय स्थित हैं. मध्य विद्यालय के प्रांगण में बरसात के समय जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. वहीं वार्ड में एक भी सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं कराया गया है. दो आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की गयी है, जिनका संचालन निजी भवन में किया जा रहा है. स्वच्छता अभियान के तहत 40 घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है. सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण लोग खेत-खलिहानों में जाने को विवश हैं. वहीं बिजली की आंखमिचौनी से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. वार्ड में देहाती फिडर से बिजली की सप्लाइ की जाती है, लेकिन लोगों के पास शहरी क्षेत्र का बिल भेजा जाता है. इसके कारण लोगों में आक्रोश है. वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन की राशि का भुगतान नहीं किये जाने के कारण लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है. वार्ड के लोग अभी भी खुद को शहरी क्षेत्र का हिस्सा नहीं मानते.
वार्ड क्षेत्र की कई गली और नालियाें का अभी तक पक्कीकरण नहीं किया गया है, जिसके कारण लोगों को कीचड़मय स्थिति का सामना करना पड़ता है.
दीपन राम
गरीब परिवारों के पास शौचालय बनाने के लिए न जगह है और न पैसा, जिसके कारण लोगों को बाहर में शौच करना मजबूरी है.
गोरी देवी
वार्ड क्षेत्र के हरेक मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए, ताकि लोगों को खुले में शौच जाने से मुक्ति मिल सके.
अलकी देवी
क्या कहते हैं वार्ड पार्षद
समस्या के लिए नप की बैठक में कई बार आवाज उठायी गयी है. राशि की उपलब्धता होते ही सारी समस्याओं का निदान किया जायेगा.
सुरेश चौधरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन