ePaper

बिहार में ट्रकचालकों से पैसा वसूली में दारोगा हुए गिरफ्तार, वसूली का वीडियो हुआ था वायरल

Updated at : 21 Jan 2021 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में ट्रकचालकों से पैसा वसूली में दारोगा हुए गिरफ्तार, वसूली का वीडियो हुआ था वायरल

वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी हरकिशोर सिंह ने उन्हें निलंबित करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.

विज्ञापन

आरा (भोजपुर). ट्रकचालकों से पैसा वसूली के मामले में चांदी थाने के एएसआइ जितेंद्र सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी हरकिशोर सिंह ने उन्हें निलंबित करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.

एसपी ने बताया कि मंगलवार की रात चांदी थाने के एएसआइ जितेंद्र सिंह संदेश-चांदी पथ पर ट्रकचालकों से पैसे की वसूली कर रहे थे.

इस दौरान किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की जांच की गयी, जिसमें एएसआइ दोषी पाये गये.

बुधवार को आरोपित एएसआइ जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि गलत काम करनेवाले पुलिसकर्मियों को छोड़ा नहीं जायेगा.

गौरतलब है कि पांच जनवरी को बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास ट्रैक्टरचालक से पैसा लेते दफादार विनय पांडेय को भी जेल भेजा गया था.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन