भैंस खोजने निकले अरवल निवासी बुजुर्ग का मिला शव

सहार थाना के ननउर गांव स्थित सोन नदी से सोमवार की सुबह बरामद हुआ शव
आरा. सहार क्षेत्र में भैंस खोजने निकले अरवल निवासी एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है. उनका शव सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव स्थित सोन नदी से सोमवार की सुबह बरामद हुआ है. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक अरवल जिला के अरवल थाना क्षेत्र के मदन सिंह के टोला गांव निवासी स्व.राजाराम चौधरी के 65 वर्षीय पुत्र शिव लखन चौधरी हैं एवं वह पेशे से मजदूर थे. इधर मृतक की पत्नी पूनिया देवी ने बताया कि रविवार की सुबह वह आठ बजे भैंस चराने के लिए बधार की ओर गये थे, जहां उनकी एक भैंस खो गयी, जिसे वह बधार में खोजने लगे. खोजने के क्रम में जब उन्हें प्यास लगी, तो वह गांव में स्थित सोन नदी किनारे पानी पीने गये थे. उसी दौरान वह सोन नदी में डूब गये. देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इसी बीच सोमवार की सुबह खोजबीन के दौरान उनका शव ननउर गांव स्थित सोन नदी में मिला. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनके शव को पानी से बाहर निकल गया. इसके पश्चात परिजनों इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी पूनिया देवी व दो पुत्री सुनीता देवी कमला देवी है. मृतक के दो पुत्रों में संतोष चौधरी की दो वर्ष पूर्व एवं संजय चौधरी के चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी. घटना के साथ बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक की पत्नी पूनिया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










