आरा स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले चार चोर गिरफ्तार, सोने का लॉकेट और मोबाइल बरामद

Arrah Railway Station : आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई है.
Arrah Railway Station : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने संगठित चोरी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी का सोने का लॉकेट, मोबाइल फोन एवं महिलाओं का पर्स सहित नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है. आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं जीआरपी थाना आरा के थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 स्थित आरपीएफ पोस्ट के पीछे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पूछताछ में स्वीकारा अपराध
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुरंगा देवी, नेहा देवी, विजय राम एवं मनजीत माली के रूप में हुई है. तलाशी में उनके कब्जे से एक सोने का लॉकेट, एक चोरी का मोबाइल फोन तथा एक महिलाओं का चोरी का पर्स बरामद किया गया. पर्स में ₹2,838 नकद, एक एटीएम कार्ड, चाबियों का गुच्छा तथा बच्चों के पासपोर्ट आकार के फोटो भी मिले.
Arrah News : प्राथमिकी दर्ज, भेजे गए जेल
इस मामले में आरपीएफ के एएसआई प्रमोद कुमार भारती के लिखित आवेदन पर जीआरपी थाना आरा में प्राथमिकी दर्ज की गई. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










