बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जलजमाव, करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा आरा के लोगों को समाधान

Author Mithilesh kr|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर शिव मंदिर के पास सालों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है. करोड़ों की योजनाएं भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Arrah Highway Waterlogging : बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर के दक्षिणी छोर स्थित शिव मंदिर के समीप वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. इस समस्या से न तो राहगीरों को राहत मिल पा रही है और न ही स्थानीय लोगों को. नगर की नालियों का पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुर्घटना का बना रहता है खतरा

सड़क पर हमेशा जलजमाव रहने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. कई बाइक सवार पानी में फिसलकर घायल हो चुके हैं. यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

Arrah News : सड़क बनी, लेकिन नाली अधूरी

जलजमाव की समस्या को लेकर जदयू नेता लाल बहादुर महतो ने कई बार जिला प्रशासन को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया. समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की. कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और लगभग 250 मीटर सड़क का पीसीसी निर्माण कराया गया.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा रहने के कारण समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका और जलजमाव की स्थिति फिर से उत्पन्न हो गई.

Arrah Drainage Issue : करोड़ों की योजनाएं, लेकिन धीमी रफ्तार

बाद में प्रशासन द्वारा पश्चिम दिशा में करीब 93 लाख रुपये की लागत से आरसीसी ड्रेन और पूर्व दिशा में शिव मंदिर से बियाडा नाला तक करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी आउटफाल निर्माण कार्य शुरू कराया गया. लेकिन इन कार्यों की धीमी प्रगति के कारण अब तक जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है.

लोगों में आक्रोश

वर्तमान में स्थिति यह है कि बारिश और नालियों का पानी फिर से स्टेट हाइवे पर जमा हो रहा है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

आंदोलन की चेतावनी

जलजमाव के खिलाफ अभियान चला रहे जदयू नेता लाल बहादुर महतो ने कहा है कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर वर्षों से जारी जलजमाव की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि समस्या जस की तस बनी रहे, तो यह प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. अब जरूरत है कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए.

Also Read : आरा में समेकित वाटर शेड योजना फेल: 18,805 एकड़ से अधिक जमीन बंजर, किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा योजनाका लाभ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन