भाकपा माले एक को सहार में करेगा चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन
भाकपा माले एक को सहार में करेगा चक्का जाम

जर्जर सड़क का निर्माण नहीं होने से आक्रोशित हैं कार्यकर्ता

विज्ञापन

सहार

. प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक जून को सहार में चक्का जाम किया जायेगा. इसकी जानकारी भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार पासवान ने दी. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सहार थाना से अवगीला होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक 1.5 किलोमीटर सड़क के जर्जर स्थिति होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. बार-बार आंदोलन के बाद सरकार एवं प्रशासन के द्वारा एक किलोमीटर सड़क निर्माण करने के लिए बोर्ड लगाया गया, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया. वहीं, शंकर टोला से कोरनडिहरी जानेवाली ग्रामीण सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है, लेकिन इस दिशा में सरकार एवं प्रशासन के द्वारा उचित पहल नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय से मुख्य सड़क हाइवे किनारे सोन नदी तक नाला निर्माण नहीं करने तथा सहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के रास्ते कोईलवर राजवाहा में फुट ब्रिज का निर्माण नहीं होने को लेकर सहार बस स्टैंड में एक जून को चक्का जाम कार्यक्रम का निर्णय सहार भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक में लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन