टोनबाजी करने के विवाद को लेकर मां-बेटी समेत तीन लोगों को पीटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में रविवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में रविवार की शाम टोनबाजी का विरोध करने पर मां-बेटी समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गयी, जिससे तीनों जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी राम अवधेश पासवान की पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री रेखा कुमारी एवं पुत्र धनंजय कुमार है. इधर रेखा कुमारी ने बताया कि पड़ोस के लड़के सभी लड़कियों पर टोनबाजी करते हैं. रविवार की शाम जब वह घर से बाहर जा रही थी. उनके द्वारा उस पर भी टोनबाजी करने लगे, जिसको लेकर उसकी घर की महिलाओं से पहले झगड़ा हुआ. इसके बाद बात खत्म हो गयी थी. जब वह शनिवार की शाम अपने आलू के खेत में थी. तभी उक्त लोग अपने परिवारवालों के साथ वहां पहुंचे और सभी लोगों की पिटाई कर दी, जिससे सभी जख्मी हो गये. वहीं दूसरी ओर जख्मी रेखा ���ुमारी ने गांव के ही सचिन पासवान,कमलेश पासवान,विक्की राम एवं त्रिलोकी राम पर अपने ऊपर टोनबाजी करने व विरोध करने पर उनके द्वारा लाठी-डंडों से सभी लोगों को पीटकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










